नई दिल्ली. हैदराबाद में एक विरोध रैली के दौरान बीजेपी नेता की जुबान फिसल गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता ‘जय हो, जय हो पाकिस्तान’ का नारा लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह नारा स्पष्ट रूप से एक भूल थी। उनके पास खड़े एक अन्य बीजेपी नेता ने तुरंत उन्हें टोका और सही नारा लगाने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सुधार करते हुए ‘जय हो, जय हो हिंदुस्तान’ कहा।
यह वाकया सोशल मीडिया पर मज़ाक और आलोचना का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया और तंज कसते हुए लिखा, “BJP नेता पूरे जोश में ‘जय हो पाकिस्तान’ के नारे लगा रहे हैं।”
इस जुबान फिसलने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर बीजेपी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।