भोपाल। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देवे वाले लाखों छात्रों का आज इंतजार ख़त्म हो सकता है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 आज, 5 मई 2025 को जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.
mpbse.nic.in पर करें नतीजें चेक
परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, और mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे. परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत, और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे. इस साल लगभग 16.60 लाख छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, जिनमें 9,53,777 छात्र कक्षा 10वीं और 7,06,475 छात्र कक्षा 12वीं के लिए पंजीकृत थे.
परीक्षा डिटेल्स
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक एकल पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में आयोजित की गई थीं. मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल के मध्य तक पूरी हो चुकी है, और परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग को समय पर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं.
परिणाम कैसे चेक करें- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, या mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ.
होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.