पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पंजाबी सनसनी दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर मेट गाला 2025 में महाराजा की तरह दिखने से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रॉयल महाराजा-इंस्पायर्ड लुक से मेल गाला में पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने अपने इस लुत से पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। कोचेला और पेरिस फैशन वीक में अपनी उपस्थिति से भारत को गौरवान्वित करने वाले दिलजीत ने इस साल मेट गाला में अपनी शुरुआत की। दुनिया के सबसे बड़े फैशन उत्सव के लिए, अभिनेता-गायक अपनी जड़ों से जुड़े रहे और एक ऐसा लुक अपनाया जिसमें पंजाबी संस्कृति और शाही शान का खूबसूरत मिश्रण था।
दिलजीत को पुकाड़ा “फैशन रॉयल्टी” कहा
दिलजीत ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहनी थी। उन्होंने हाथीदांत के रंग का पहनावा पहना था, जिसके साथ उन्होंने जड़ाऊ पगड़ी, गले में हार और म्यान में तलवार पहनी थी। उन्होंने इसे एक केप के साथ पूरा किया जिस पर पंजाबी शब्द लिखे हुए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता अपनी कार में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रशंसक कह रहे हैं: “पंजाबी आ गए ओए,” दिलजीत अक्सर यही नारा इस्तेमाल करते हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी दिलजीत की तारीफ की और उन्हें “फैशन रॉयल्टी” कहा।
दिलजीत ने दिखाई अपनी संस्कृति
नेपाली-अमेरिकी डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा स्टाइल किए गए इस आउटफिट ने उनकी कल्चरल रूट्स को सबसे स्टाइलिश तरीके से श्रद्धांजलि दी. दिलजीत दोसांझ ने अपनी संस्कृति को गर्व के साथ पहना था. उनके आउटफिट के हर डिटेल को सोच-समझकर चुना गया था.आइवरी और गोल्ड के आउटफिट में एक अट्रैक्टिव सिल्हूट, एक कसी हुई कमर, एक ड्रामैटिक केप और टेक्चर्स का परफेक्ट ब्लेंड था. उनकी पगड़ी को बेहतरीन गहनों से सजाया गया था, और एक मैचिंग महाराजा हार ने उनके शाही लुक को कंप्लीट किया था. इसके अलावा, उन्होंने तलवार भी ली थी
दिलजीत की केप पर लिखे थे पंजाबी गुरुमुखी मंत्र
दिलजीत की केप भी अलग दिख रही थी, जिसके पीछे एम्ब्राइडरी के साथ पंजाबी शब्द लिखे गए थे. केप पर गुरुमुखी मूल मंत्र जैसे इक ओंकार, सतनाम कर्ता पुरख, निरभाऊ, निरवैर, अकाल मूरत, अजूनी, सैभंग, गुरुप्रसाद लिखा गया था.