पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस भीषण हादसे की खबर दी है। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
कहां हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, ये कटिहार जिले में ये हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए कार सवार लोग शादी के समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। ये हादसा समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ है। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई है। हादसे में मरने वालों में सभी 8 लोग पुरुष थे। पुलिस ने बताया है कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान के लिए प्रयास जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये सभी सुपौल के निवासी हैं।