पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हुबली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ट्रक और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
कर्नाटका के हुबली इंगलाहल्ली क्रॉस के पास एक ट्रक और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें सभी मृतक शिवमोग्गा जिले के सागर के निवासी थे। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान श्वेता (29), अंजलि (26), संदीप (26), विट्ठल (55) और शशिकला (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक होटल व्यवसाय के लिए बागलकोट जा रहे थे।
दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हुबली ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर लिया है।