इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस पहाड़ी से नीचे पलटी, 12 यात्रियों की मौत अन्य लोग घायल

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस पहाड़ी से नीचे पलट गई। बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस कर रही है जांच

जानकारी के मुताबिक बस उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मेदान से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी। इसी दौरान पश्चिमी सुमात्रा के पडांग शहर में एक बस टर्मिनल के पास उसके ब्रेक में शायद खराबी आ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में जीवित बचे लोगों ने क्या बताया

हादसे में जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि ब्रेक में खराबी आने के बाद पडांग में कई खड़ी पहाड़ियों वाले क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 23 घायलों सहित सभी पीड़ितों को पास के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सिदिक ने कहा कि 13 घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका इलाज किया गया है। चालक समेत कई लोगों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *