देश बहर में हो रहे मॉक ड्रिल का समर्थन कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘सरकार जो कहेगी हम मानेंगे, आप भी मानिये’

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअखिलेश यादव ने देश में हो रहे मॉक ड्रिल पर सरकार के रुख का समर्थन करते हुए जनता से कहा कि सभी लोग केंद्र द्वारा बताए गए उपायों को मानें।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी समेत देश में भर में हो रहे मॉक ड्रिल पर केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते दिख रहे है। सपा प्रमुख ने कहा कि पूरे विपक्ष ने कह दिया है कि आतंकी हमले में सरकार जो फैसला करेगी सब साथ हैं। अब तो मॉक ड्रिल होने वाली है। इसलिए सरकार जो भी कहेगी हम मानेंगे। लाइट वाइट जो भी बंद करनी होगी आप भी मानिये। सरकार की तरफ से जो कहा जाए उसे सभी लोग मानें।

यूपी के इन जगहों पर होगा मॉक ड्रिल

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बुधवार (7 मई) को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। यूपी के कई जिलों में भी मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय और सारसवा में मॉक ड्रिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *