पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब गृह मंत्रालय से बड़ी खबर सामने आ रही है देश में सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। जानकारी अनुसार इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है। अब इस एक्शन के बाद सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी को निर्देश दिए हैं कि बॉर्डर पर पूरी तरीके से तत्पर रहें। इसके अलावा इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ देशभर में मॉक ड्रिल की भी तैयारी की जा रही है।
इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर की घटना के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस सहित अन्य रक्षा इकाइयों को सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भी माना कि भारत ने स्ट्राइक की है। भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने रात में इमरजेंसी बैठक बुलाई। साथ ही कहा कि पाकिस्तान भारत के स्ट्राइक का जवाब देगा।