ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी देने वाली कौन है एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जाने यहाँ

By: PalPal India News
May 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की महिला अधिकारियों ने बड़ी भूमिका निभाई हैं। ऐसी ही एक अधिकारी व्योमिका सिंह हैं। भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारतीय सेना की शीर्ष सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की तेजतर्रार अधिकारी हैं। व्योमिका सिंह ने हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में शानदार सेवा प्रदान की है।

व्योमिका सिंह का प्रारंभिक करियर और प्रशिक्षण

व्योमिका सिंह ने 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था।  उन्होंने 21 एसएससी (महिला) फ्लाइंग पायलट कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यह महिला अधिकारियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एक शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स है। अपने करियर के दौरान, विंग कमांडर सिंह ने मुख्य रूप से हेलीकॉप्टरों पर उड़ान भरी है।  उन्होंने चेतक जैसे हेलीकॉप्टरों का संचालन किया है, जो भारतीय वायुसेना में बहुउद्देश्यीय उपयोग के लिए जाने जाते हैं। इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग बचाव कार्यों, आपदा राहत और अन्य महत्वपूर्ण अभियानों में किया जाता है।

2017 को विंग कमांडर बनीं व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह को 18 दिसंबर 2017 को विंग कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया, जो उनकी सेवा के 13वें वर्ष में हुआ।  यह पदोन्नति उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। विंग कमांडर व्योमिका भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों की बढ़ती भूमिका का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *