‘रोने के लिए छोड़ना भी जरुरी था’, मसूद अजहर की पूरी फैमिली के खत्म होने पर बोले बाबा बागेश्वर

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचों को नष्ट कर दिया है। सेना की कार्रवाई में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का पूरा खानदान मिट्टी में मिल गया। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सेना ने बहुत ही अच्छा काम किया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को धन्यवाद देना चाहते हैं।

आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के खात्मे पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मसूद अजहर को अब पता चलेगा अपनों का दर्द कैसा होता है। उन्होंने कहा कि आतंकी ने न जाने कितने परिवार की खुशी छीन ली थी। उसको सबक सिखाना जरुरी था। मौलाना मसूद अजहर के ‘मैं भी मर जाता’ के बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि कोई न कोई रोने वाला भी चाहिए। अपनी आंखों से वह देख तो पा रहा है कि कार्रवाई क्या होती है। किसी का घर उजाड़ने पर कैसा लगता है उसे अब यह महसूस करने दीजिए।

सेना ने सिंदूर का जवाब सिंदूर से दिया

बाबा बागेश्वर ने कहा कि हमें भरोसा है कि भारत की आर्मी पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को जड़ से खत्म करेगी। आतंकवाद पूरे विश्व के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। जिन लोगों ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा था। सेना ने सिंदूर का जवाब सिंदूर ऑपरेशन से दिया। ये तो सिंदूर है अभी तो मंगलसूत्र बाकी है तो पाकिस्तान का क्या हाल होगा।

पाकिस्तान को मिलेगा कड़ा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के पीछे हटने बाले बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा है कि पहले पाकिस्तान आतंकवाद के रास्ते को छोड़े। इसके बाद भारत पीछे हटेगा अभी तो यह भारत की शेरनियों की दहाड़ थी यदि आतंकवाद को पाकिस्तान ने नहीं रोका तो भारत के शेर जब दहाड़ेंगे तो पाकिस्तान का क्या हश्र होगा।

बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। सेना की कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि पाकिस्तान ने सिर्फ 26 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पाकिस्तान ने 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *