इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वरुण ने किया बड़ा कारनामा, चक्रवर्ती ने किया 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वरुण चक्रवर्ती भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई के खिलाफ मैच में जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने 2 विकेट लेकर बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 7 मई को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम की इस जीत ने कोलकाता के लिए आगे की राह मुश्किल बना दी है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 गेंद शेष रहते 180 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की ओर से तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए जबकि हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस दौरान चक्रवर्ती ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए IPL में नया कीर्तिमान रच दिया।

वरुण चक्रवर्ती ने उर्विल पटेल का विकट लिया। इसके बाद रवींद्र जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए अपने खाते में दूसरा विकेट किया। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 82वीं पारी में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने साल 2014 में 83 पारियों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *