क्या आमिर खान निभायेंगे महाभारत में भगवान श्री कृष्ण किरदार? ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर किया बड़ा हिंट

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की हर तरफ चर्चा है। इस बीच आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और माइथोलॉजिकल फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की।

आमिर खान अक्सर महाभारत के बारे में बात करते रहे हैं, जो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। कई सालों से आमिर के इस प्रोजेक्ट की चर्चा चल रही है। समय-समय पर आमिर खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के चर्चे होते रहते हैं और अब तो आमिर खान ने खुद इस प्रोजेक्ट पर ताजा अपडेट दिया है। आमिर ने बताया कि ये प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है और इसी के साथ उन्होंने महाकाव्य के उस पात्र के बारे में भी बात की, जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। महाभारत के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने इशारों-इशारों में बड़ा अपडेट दिया है।

महाभारत को लेकर आमिर खान ने कही ये बात

एबीपी लाइव द्वारा आयोजित इंडिया@2047 समिट में उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, “ये मेरा सपना है कि मैं महाभारत बनाऊं, लेकिन बहुत मुश्किल सपना है वो… देखो, महाभारत तुम्हें कभी निराश नहीं करेगी… लेकिन तुम महाभारत को निराश कर सकते हो। इसीलिए मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि ये बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है।”

जल्द शुरू करेंगे महाभारत की शुरुआत- आमिर

आमिर खान आगे कहते हैं- ‘उम्मीद करता हूं कि इस साल हम महाभारत की शुरुआत जरूर करेंगे। मुझे श्री कृष्ण का किरदार बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। निजी तौर पर मैं इस कैरेक्टर को बहुत पसंद करता हूं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। ये मेरा सपना है कि मैं महाभारत बना सकूं, लेकिन सच में ये बहुत मुश्किल है। महाभारत मैं बनाऊं या कोई और, मैं निजी तौर पर ये चाहता हूं कि भारत में इस तरह की फिल्में समय-समय पर बनती रहें, ताकि हम दुनिया को दिखा सकें कि हमारे पास क्या है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *