ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के भाई रऊफ मारा गया, IC-814 कंधार हाइजैक जैसे कई आतंकवादी घटनाओं को दे चूका था अंजाम

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारत द्वारा किये गए ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के भाई रऊफ मारा गया है। IC-814 कंधार हाइजैक का ये मास्टरमाइंड था। बताया जा रहा है की इसका कई और हमलों में हाथ रहा है।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। भारतीय सेना ने 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तयैबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। हालिया अपडेट के अनुसार इस ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर के चिथड़े उड़ गए हैं। रऊफ अजहर के कारनामे सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहे, इसने कई और नापाक हरकतों को अंजाम दिया। भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये मोस्ट वॉन्टेड था। कई देशों की निगाहें इस पर टिकी हुई थीं।

कौन है आतंकी रऊफ अजहर

रऊफ अजहर, जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर का छोटा भाई था। ये भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी है। 1999 में भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के कंधार हाइजैक का मुख्य साजिशकर्ता यही था। 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रही IC-814 को पांच आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था और उसे पाकिस्तान, अमृतसर, दुबई होते हुए कंधार, अफगानिस्तान में स्थित तालिबान-नियंत्रित क्षेत्र में ले गए थे। इस हाइजैक का उद्देश्य जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर की रिहाई था। इस ऑपरेशन की योजना रऊफ अजहर ने बनाई थी और वह इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल भी था। फिलहाल अब भारत ने मोस्ट वॉन्टेड को मार दिया है।

  • रऊफ असगर ने 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा और भारतीय संसद पर हुए फिदायीन हमलों की साजिश में शामिल था।
  • साल 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले में भी इसका ही हाथ था।
  • साल 2019 में हुए पुलवामा हमले की साजिशों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
  • 1975 हाइजैक की योजना बनाने, संचालन, और तालिबान से समन्वय करने में प्रमुख भूमिका निभा रहा था।
  • इसके अतिरिक्त रऊफ अजहर का नाम 2014 से 2019 तक कई अन्य हमलों में भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *