ब्वॉयफ्रेंड के महंगे गिफ्ट और फ्लाइट से घुमाने के लालच में फंसी छात्रा हॉस्टल की लड़कियों के वीडियो बनाती थी

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआईआईटीडीएम जबलपुर में एक छात्रा ने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए। जब आरोपित छात्रा पकड़ाई गई तो उसका कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड की बातों में आकर ऐसा कर रही थी। पुलिस ने छात्रा को नोटिस देकर छोड़ दिया है और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

ट्रिपलआईटी डीएम के छात्रावास में रहने वाली 450 से ज्यादा छात्राएं दहशत में हैं। हर किसी को डर है कि कहीं उनके निजी पलों को कैमरे में कैद न किया गया हो। आरोपित छात्रा के मोबाइल से कई और लड़कियों के भी अश्लील वीडियो(IIITDM hostel scandal) मिले हैं। हॉस्टल में इन घटनाओं के बाद डरी हुई छात्राएं हास्टल छोड़कर जा रही हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने की वजह से छात्राएं छात्रावास से अपने घर जा रही हैं। बीटेक फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा हिमश्री विनोद सहरे दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच कई दफा अपने ब्रायफ्रेंड आदित्य शर्मा से मिलने दिल्ली गई।

वह फ्लाईट से दिल्ली जाती थी और उसे आदित्य महंगे गिफ्ट देकर प्रभावित करता था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी प्रलोभन में आकर उसने आदित्य के कहने पर लड़कियों के अश्लील वीडियो (IIITDM hostel girl video case) बनाने के लिए तैयार हुई।

दो-तीन वीडियो मिले छात्रा के फोन से

आरोपित छात्रा के मोबाइल पर दो-तीन लड़कियों के वीडियो मिले थे, जिसमें चेहरा साफ नहीं है लड़की के पीछे के हिस्से को कैमरे में दिखाया गया था। कालेज स्तर पर पता चला है कि लड़की सामान्य परिवार की थी और आदित्य से संबंध के बारे में उसके स्वजन को कोई जानकारी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *