कोलकाता जा रही एक ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

By: PalPal India News
May 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकोलकाता की तरफ जा रही एक ट्रेन में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अहमदाबाद से कोलकाता जा रही एक ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर ट्रेन को सागर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को मर्चुरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है।

मृतक की अभी तक नहीं हो सकी पहचान

रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक संतोष मार्सकोले ने बताया कि गुरुवार सागर स्टेशन मास्टर से ट्रेन के डिब्बे में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक फांसी पर झूलता मिला। उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट को गले में बांधकर आत्महत्या की। मृतक की जेब से किसी भी प्रकार का टिकट या आईडेंटिफाई के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *