ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी साइबर हमला; Jio Hotstar का मेल सर्वर हुआ हैक

By: PalPal India News
May 9, 2025

नई दिल्ली: 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमला किया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालांकि, इस सैन्य कार्रवाई के तुरंत बाद भारत को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी हैकर्स ने Jio Hotstar के मेल सर्वर को निशाना बनाते हुए साइबर हमला किया है।

गौरतलब है कि Jio Hotstar पर आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग होती है, और यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग मानी जाती है। 7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है, जबकि 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच धर्मशाला में निर्धारित है।

हालांकि, अब सुरक्षा कारणों के चलते यह मुकाबला धर्मशाला से मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगर यह साइबर हमला गंभीर पाया गया, तो आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग पर असर पड़ सकता है। इससे करोड़ों दर्शकों को झटका लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *