पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के मोतिहारी जिले में SSB ने चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की इन सभी को नेपाल बॉर्डर से भारत की सीमा में घुसने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
दरअसल मामला जिले के रक्सौल बॉर्डर का है यहां नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। चारों संदिग्धों को रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चार चीनी नागरिकों के साथ एक महिला भी थी। चीनी नागरिकों के साथ पकड़ी गई महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। बता दें के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एसएसबी ने जिन चार चीनी नागरिकों को पकड़ा है। इनके साथ एक महिला भी थी, जो खुद को नेपाल की बता रही थी। महिला बार बार अपना बयान बदल रही थी। महिला खुद को नेपाल की नागरिक बता रही थी, लेकिन हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा फर्राटेदार बोल रही थी। वहीं इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर भी मिले हैं। सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की मानें तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने के संकेत मिले हैं।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये महिला पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही थी और इसकी शादी चीन में हुई है। चारों संदिग्धों में तीनों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ते से काठमाडू में थे। वहीं उनसे जब पूछा गया कि वह भारत ने क्यों घुसपैठ करना चाह रहे थे, तो इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। फिलहाल चारों चीनी संदिग्धों को पकड़ लिया गया है, जबकि महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों चोरों चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान डेन विजोन, लीं युन्गाघौई, हि क्युं हैनसेन, हुवाग लिविंग के रूप में हुई है। ये सभी चीन के हुनान सिटी के रहने वाले हैं।