पत्नी ने अपने पति को कार में किसी दूसरी महिला के साथ देखा तो कार की स्पीड तेज़ कर दिया पत्नी को धक्का

By: PalPal India News
May 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक हैरान आकर देने वाला मामला सामने आय जहाँ शख्स ने अपनी ही पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पत्नी ने अपने पति को कार में किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था। अपनी पत्नी से बचने के लिए शख्स उसे टक्कर मारते हुए भाग गया।

दरअसल मामला एमपी के सीहोर जिले का है। यहां एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कार में घूमते हुए पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने कार को रोकने की कोशिश की। इसके लिए महिला कार के सामने तक आ गई, लेकिन इसके बावजूद उसका पति नहीं रुका। पुलिस इस मामले को लेकर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा

बताया जा रहा है की यहां एक शख्स अपनी कार में बैठकर किसी महिला के साथ घूम रहा था। इसी बीच अचानक उसकी पत्नी की निगाह उस पर पड़ गई। पत्नी ने अपने पति को कार में दूसरी महिला के साथ देखा तो उसका पारा हाई हो गया। इसके बाद महिला ने कार को रुकवाने का प्रयास किया। वहीं पत्नी को देखकर पति दंग रह गया और उसे कार में बैठी महिला के कहने पर कार को आगे बढ़ा दिया। पति को रोकने के लिए महिला कार के सामने आ गई। पत्नी के कार के सामने आने के बाद भी पति नहीं रुका और कार की स्पीड तेज कर दी। इसके बाद तो बीच बाजार में ही बवाल खड़ा हो गया। पत्नी से अन्य महिला को छिपाने के चक्कर में पति ने कार से अपनी ही पत्नी को धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद पब्लिक तमाशा देखती रही और ट्रैफिक पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *