“आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब”- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

By: PalPal India News
May 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद और आतंकी ठिकानों पर बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की सेना आतंकियों को निशाना बना रही है लेकिन नागरिकों को नुकसान से बचाने की पूरी सावधानी बरती जा रही है।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की हमने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है लेकिन एक भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान जैसी नापाक हरकतें कर रहा है, हमारी सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और हर मोर्चे पर मजबूती से डटा हुआ है।

कृषि मंत्री के तौर पर बोलते हुए चौहान ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत के पास खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा की हमारे कृषि भंडार पूरी तरह भरे हुए हैं। चाहे गेहूं हो, चावल हो या अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां देश के जवान सीमा पर तैनात हैं वहीं किसान खेतों में और वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में देश की मजबूती में जुटे हैं। उन्होंने कहा की किसानों के साथ मिलकर खेतों में काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि “भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव” की स्थिति में भारत आतंकवाद पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगा और आतंकियों को सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

क्या भारत की सेना नागरिकों को नुकसान पहुंचा रही है?

नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव” के बावजूद भारतीय सेना आतंकियों को निशाना बना रही है, लेकिन आम नागरिकों को नुकसान से बचाने की पूरी सावधानी बरती जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते क्या भारत में खाद्यान्न संकट हो सकता है?

नहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि “भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव” की स्थिति में भी भारत के पास गेहूं, चावल व अन्य अनाज का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच किसानों की क्या भूमिका है?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव” के समय किसान खेतों में और वैज्ञानिक लैब्स में मेहनत कर देश को मज़बूत बनाने में लगे हैं।

क्या भारत सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है?

हाँ, मंत्री चौहान ने कहा कि “भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव” को देखते हुए भारत हर मोर्चे पर तैयार है और सेना सीमाओं की पूरी मजबूती से रक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *