दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, Vi ने शुरू की 5G सेवा की टेस्टिंग

By: PalPal India News
May 10, 2025

नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 5G सेवा की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिससे दिल्ली-NCR में रहने वाले ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का अनुभव मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यह सेवा फिलहाल ट्रायल चरण में है और चुनिंदा यूज़र्स को ही उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षण सफल होने के बाद इसे सभी ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले Vi ने मुंबई और पटना जैसे प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी। कंपनी अब पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से अपनी 5G सेवाएं शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी जा सके।

Vi ने अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में 5G इंटरनेट का विकल्प देना शुरू कर दिया है। इनमें से कई प्लान असीमित डेटा के साथ आते हैं। कंपनी ने दिल्ली में ट्रायल के लिए कई यूज़र्स को मैसेज भेजकर 5G नेटवर्क रोलआउट की जानकारी दी है।

उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Vi लगातार बजट-फ्रेंडली और लंबी वैधता वाले प्लान पेश कर रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए 1,999 रुपये के वार्षिक प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैधता के साथ बेहतर सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *