पाकिस्तान ड्रोन, लॉन्ग रेंज हथियार और लड़ाकू विमानों के जरिए भारत के एयरबेस को बना रहा निशाना लेकिन हो रहा नाकाम

By: PalPal India News
May 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पाकिस्तान ने ड्रोन, लॉन्ग रेंज हथियार और लड़ाकू विमानों के जरिए भारत के एयरबेस,वायु सेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसरों को निशाना बनाने की कोशिश की मगर भारत ने जब आक्रमक रूप अपनाया तो पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी तनाव की स्थिती बढती ही जा रही है। पाकिस्तान ने भारत के एयरबेस को अपना निशाना बनाने की कोशिश की मगर भारतीय सेना के सामने वो सफल नहीं हो पाए। इसके बाद भारतीय सेना ने अपना आक्रामक रूप अपनाया और पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया। इसमें उनका सुक्कुर एयरबेस भी शामिल है जिसे भारत ने धुआं-धुआं कर दिया। लेकिन लगातार पाकिस्तान भारत पर मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमला करने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे सब कुछ फेल हो रहा।

भारत ने पाकिस्तान के सुक्कुर एयरबेस को उड़ाया

पाकिस्तान ने सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर हाई-स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए पंजाब के एयरबेस को दागने की कोशिश की। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतिपुर और उधमपुर के वायु सेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसरों को भी निशाना बनाया। पाकिस्तान ने जब जान बूझकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, उसके बाद भारतीय सेना ने सुनियोजित और त्वरित कार्रवाई की। भारत ने चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, चुनिया, रफीकी के साथ सुक्कुर एयरबेस को निशाना बनाया और पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *