“जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा” अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद न करे तो- दिग्विजय सिंह

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते का स्वागत किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को आतंकवादियों को पनाह देने से बचना चाहिए। दोनों देशों के बीच दुश्मनी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है।

पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाए रोक

उन्होंने पाकिस्तान से आतंकवादियों को पनाह देना बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा करेगा, तो जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा। वहीँ दिग्विजय सिंह ने भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों की पहचान करने और उन पर सटीक हमले करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने नागरिक इलाकों को नहीं, बल्कि केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए उन्हें बधाई।”

सीजफायर का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने शनिवार शाम 5.0 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। इसकी घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की। हालांकि, इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन अटैक हुआ। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को एक्टिव करना पड़ा। रात 11 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान ने शाम को सीजफायर का उल्लंघन किया और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *