विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास की दी जानकारी

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है इसके पहले रोहित के रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दे इंग्लैंड दौरे से पहले विराट ने यह बड़ा ऐलान किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास की जानकारी दी। हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है

विराट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए उन्हें 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहें तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट उन्हें किस सफर पर ले जाएगा। इसने उनकी परीक्षा ली, उन्हें आकार दिया और उन्हें ऐसे सबक सिखाए जिन्हें वह जीवन भर साथ रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा- सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस प्रारूप से दूर होना आसान नहीं है, लेकिन यह सही समय है। उन्होंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर जिन लोगों के साथ खेला और हर उस व्यक्ति के लिए जिसने उन्हें इस दौरान देखा, उन सभी का आभारी हूं। वह हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखेंगे। #269, साइनिंग ऑफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *