सुबह-सुबह मिली दो लोगों की लाश, धारदार हथियार से गला रेत कर की गई हत्या

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिरांची में एक सुनसान जगह पर सुबह-सुबह दो लोगों की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। इन दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है।

झारखंड की राजधानी रांची में अपराध का दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को सुबह-सुबह यहां दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों ही लोगों का गला रेता हुआ पाया गया है। पुलिस अधिकारी ने इस पूरी घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया शव सोमवार की सुबह बरामद किए हैं। पुलिस को संदेह है कि दोनों लोगों की हत्या रविवार की रात को की गई है। दोनों ही मृतकों की उम्र 20 से 22 के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने बताया है कि इन लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *