एक ही परिवार के चार लोगों के शव कमरे से बरामद,पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद शख्स ने लगाई फांसी

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के उन्नाव जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के शव एक कमरे से बरामद होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

उन्नाव जिले के अचलगंज इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद सुसाइड किया है, लेकिन पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर पत्नी और दो बच्चियों के शव बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि पति का शव मकान की छत में बनी जाली से लगे फंदे पर लटकता हुआ मिला।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

घटना के समय अन्य परिजन परिवारिक समारोह में शामिल होने रायबरेली गए थे। मृतक के चचरे भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अचलगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। पुलिस को मृतकों के शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि 2022 में भाभी (मृतका) के साथ रेप की घटना हुई थी, जिसमें पीड़िता के साथ मारपीट हुई थी, जिससे 4 माह का गर्भ गिर गया था। इस मामले को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। 27 तारीख को इस मामले में भाभी की गवाही होनी थी। इससे पहले हुई मौत के बाद अब इस मामले में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

हालांकि पुलिस ने मृतकों का पंचनामा करके चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूखर ने घटनास्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि चारों शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खांगल रही है। मृतक पति की उम्र 34 साल जबकि पत्नी की उम्र 30 साल बताई जा रही है। वहीं दोनों बच्चियों की उम्र 10 साल और 06 साल बताया जा रहा है। वहीं प्रथमदृष्टया पति द्वारा अपनी पत्नी व दोनों बच्चियों की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *