बालाजी मंदिर के 65 साल के पर प्रमुख पुजारी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला पुजारी का शव

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बालाजी मंदिर के प्रमुख्य पुजारी की हत्या कर दी गई है और एक शख्स घायल है। यूपी के फतेहपुर से एक का यह मामला है। मामले की खबर लगते ही एसपी अनूप सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा का है। मृतक पुजारी का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल थी। वह 30 सालों से बालाजी मंदिर के पुजारी के तौर पर भगवान की सेवा कर रहे थे।

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हमें ये सूचना मिली कि चारपाई पर सो रहे पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल है। इस घटना में एक शख्स घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनका नाम अवधेश प्रजापति है और उनकी उम्र 50 साल है। आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक मंदिर के पुजारी से किसी की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि इतनी बेरहमी के साथ उनकी हत्या की गई। एक बुजुर्ग शख्स का शव चारपाई पर खून से लथपथ देखकर हर कोई हैरान है और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का भी कहना है कि इस मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है और जो भी उचित वैधानिक कार्रवाई हो सकती है, वो की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *