संन्यास लेते ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिटेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दोनों को जाते देखा गया। सकरी गलियों से दोनों का वीडियो सामने आया है।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन का दौरा किया। वहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। कोहली और अनुष्का को स्वामी प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है और वे अक्सर वृंदावन में देखे जाते हैं। कोहली के इस फैसले ने उनके 14 साल लंबे और शानदार टेस्ट करियर का अंत कर दिया, जिसमें उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कप्तान कई चुनौतियों का डटकर सामना किया और दुनिया भर में अपने प्रदर्शन से प्रशंसा हासिल की।

One response to “संन्यास लेते ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *