सर्जरी के बाद रिकवरी मोड में पवनदीप राजन, अस्पताल के बेड पर बैठे-बैठे लगाए सुर, रह चुके है ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रियेलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन पिछले दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अस्पताल से पवनदीप राजन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर के परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली है।

आपको बता दे पवनदीप राजन को इस हादसे में कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया और लगभग 6 घंटे तक उनकी सर्जरी चली। पवनदीप राजन अब रीकवरी मोड में हैं और अभी भी अस्पताल में ही हैं। इस बीच पवनदीप राजन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। पवनदीप का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

5 मई को हुआ था हादसा

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का 5 मई को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं। सिंगर की गाड़ी इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *