लव मैरिज करना बेटे को पड़ा भारी, ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर पिता की कर दी हत्या, माँ अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। प्रेमी को प्रेमिका से लव मैरिज करना भारी पड़ गया। ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर उसके पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। ससुराल के लोगों ने लड़की की मां के साथ भी मारपीट की थी, लेकिन उनकी जान बच गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल यह मामला मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र का है। यहां पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। मनसापुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता, दादा रविन्द्र चौधरी, भाई रूपेश चौधरी और शक्षम चौधरी, लड़की पुष्पा की मां अनीता देवी और अन्य लोगों ने लड़का सूरज दास के पिता नीरज दास और उसकी माता रेणु देवी की पिटाई कर दी। पिटाई से लड़के के पिता नीरज दास की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हत्या के बाद आरोपी हुए फरार  

आरोपी पक्ष के सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने मनसापुर में ही मृतक के घर के बाहर सड़क पर शव को रखकर सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन कर वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *