ज़रा सी लापरवाही ले सकती है लड़की की जान, चलती ट्रेन में खतरनाक रील बना रही लड़की! देखे यह विडियो

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रील के इस दौर में कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूकते. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक लड़की चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटककर रील बनाती नजर आ रही है. उसकी इस खतरनाक हरकत को देखकर किसी ने उसे जमकर फटकार लगाई, तो किसी ने मजाक उड़ाया. लड़की की जानलेवा कोशिश ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

वायरल वीडियो में एक इंफ्लूएंसर सिर्फ एक रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालती नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की अपने साथी का हाथ पकड़कर ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटकती है और फिर पोज़ देते हुए हरकतें करती है. माहौल को “फिल्मी” बनाने के लिए बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना भी चल रहा है. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की को खूब फटकार लगाई. एक यूजर ने लिखा, “बहन, इतनी हीरोइन मत बनो कि बाद में पछताना पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *