पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिन्द्दोर के तहत भारत ने पकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है लेकिन अब दोनों ही देश के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार सुपरस्टार हीरोइन रवीना टंडन चर्चा में आ गई है। पकिस्तान ने कभी एक्ट्रेस की मांग की थी और भारत के सामने एक शर्त रखी थी, जिसके जवाब में भारत ने मिसाइल दाग दिए थे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर एक मिसाइल की तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस मिसाइल का कनेक्शन बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन से है। इस मिसाइल पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम लिखा हुआ है। आखिर इस मिसाइल पर रवीना टंडन का नाम क्यों हैं, उनका भारतीय सेना से क्या लेना-देना रहा?
किस्सा रवीना की पॉपुलैरिटी को बखूबी बयां करता है
रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान कई भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. सैनिकों ने जब फौजियों के शवों की मांग की तो जवाब में उनकी ओर से रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित की मांग की गई. पाकिस्तानी फौजियों की इस हरकत को बचकाना समझा गया था लेकिन, यह किस्सा रवीना की पॉपुलैरिटी को बखूबी बयां करता है 90 के दशक में एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इस कदर थी कि लोग उनकी एक झलक भी पाने का बेसब्री से इंतजार करते थे.
‘रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ को.’
पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, रवीना टंडन के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उन्हीं की ओर से मांग थी, ‘रवीना टंडन को भेजो, तब शव वापस करेंगे। वहीं, फौजियों की डिमांड से परे जब इंडियन आर्मी को पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की रवीना टंडन के प्रति दीवानगी का पता चला तो उन्होंने भी इसका भरपूर फायदा उठाया था. कारगिल वॉर में भारत की ओर से पाकिस्तान में एक मिसाइल दागी गई थी, जिस पर लिखा था, ‘रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ को.’ इस पर एक हार्ट और तीर भी बना था. भारतीय वायुसेना ने रवीना के नाम वाली मिसाइल दागी और उस पर लिखा गया, ‘रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ को।’ अब भारतीय सेना द्वारा की गई ट्रोलिंग को आज भी लोग याद करते हैं.