एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में पूनम डीप नेक ओवरसाइज्ड स्वेटर, ब्लैक अंडरगारमेंट्स और लॉन्ग बूट्स में नजर आ रही हैं।
अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “This is my ‘I didn’t know the camera was on face’ 😳😜😋”। इस मज़ेदार कैप्शन और स्टाइलिश लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। कोई उन्हें “क्यूट” बता रहा है तो किसी ने “Wow”, “Lovely” और “Hot” जैसे कॉमेंट्स किए हैं। कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को हज़ारों लाइक्स और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।
पूनम पांडे हमेशा से ही अपने बोल्ड फैशन सेंस और बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपने डैशिंग लुक से फैन्स को इंप्रेस किया है। तस्वीर में वह अपने बालों को दोनों हाथों से पकड़ते हुए नजर आ रही हैं, जिससे फोटो को एक ड्रामैटिक और एटीट्यूड भरा टच मिला है। पूनम का यह अंदाज़ एक बार फिर बता रहा है कि वह स्टाइल और आत्मविश्वास के मामले में किसी से कम नहीं।