भारत-म्यांमार सीमा पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, 10 उग्रवादी ढेर

By: PalPal India News
May 15, 2025

नई दिल्ली: भारतीय सेना को भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। सेना की पूर्वी कमान ने जानकारी दी है कि मणिपुर के चंदेल जिले में चलाए गए ऑपरेशन में 10 उग्रवादी मारे गए हैं।

सेना की ईस्टर्न कमांड ने देर रात ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर चंदेल जिले के खेगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास उग्रवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद 14 मई 2025 को असम राइफल्स की यूनिट ने ‘स्पीयर कॉर्प्स’ के तहत एक विशेष ऑपरेशन शुरू किया।

ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की, जिसका जवानों ने संयम और रणनीति के साथ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए। सेना ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

यह कार्रवाई मणिपुर में चल रही अशांति के बीच सुरक्षा बलों की ओर से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। सेना का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में उग्रवादी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *