पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप के घर में कई लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए मोबाइल में बार बार मंथली रिचार्ज प्लान लेना पड़ता है तो आप आपके लिए Jio Home एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Jio Home कनेक्शन लेकर आप WiFi के जरिए एक साथ कई सारे मोबाइल फोन्स में इंटरनेट डेटा चला सकते हैं। आइए आपको Jio Home के किफायती प्लान्स के बारे में बताते हैं। जियो के पास अपने जियो होम यूजर्स के लिए भी एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आपको हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी चाहिए तो बता दें कि जियो के पास ऐसे प्लान्स भी हैं जिसमें 1Gbps तक की डेटा स्पीड मिलती है।
जियो की तरफ से हाल ही में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने जियो फाइबर का नाम बदल कर Jio Home कर दिया है। अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो जियो होम आपकी बड़ी टेंशन खत्म कर सकता है। आपको बता दें कि Jio Home रिलायंस जियो की एक ऐसी सर्विस है जिसमें यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट ऑफर किया जाता है। जियो होम के प्लान्स की बात करें तो इसमें कई सारे प्लान्स मिलते हैं। कुछ प्लान्स तो ऐसे हैं जिसमें 1Gbps तक की हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलती है। जियो होम प्लान्स के साथ में यूजर्स को 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है और इसके साथ ही कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अगर आप जियो होम का कनेक्शन लेने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि कनेक्शन के साथ अगर आप एनुअल प्लान लेते हैं तो आपको किसी भी तरह का इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा। अगर आप 6 महीने का प्लान लेते हैं तो आपको 500 रुपये का इंस्टालेशन चार्ज देना पड़ेगा। वहीं अगर आप क्वाटर्ली प्लान लेते हैं तो आपको 1000 रुपये का इंस्टालेशन चार्ज देना पड़ेगा। Jio Home कनेक्शन में आपको WiFi राउटर, 4K UHS स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स और एक वॉयस एक्टिवेटेड रिमोट मिलेगा।