श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लगी भीषण आग,11 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

By: PalPal India News
May 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिश्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग पहले कॉलेज के लाइब्रेरी में लगी है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आ रही है। इस बार आग लगने की घटना दिल्ली के प्रसिद्ध श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सामने आई है। इस आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस को 11 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी थी। फायर सर्विस ने 11 दमकल की गाड़ियो को मौके पर भेजा और सुबह करीब 9.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। कॉलेज में कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

कोई भी घायल नहीं 

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि “सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी आग ने चार मंजिला पुस्तकालय की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।” अधिकारियों ने बताया है कि इस पूरी घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारण और अन्य चीजों के बारे में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *