पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जयपुर से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य मुश्किलों में पड़ गए हैं. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो तिरेंगे से अपना पसीना पोंछते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस भड़क गई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है. दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकाले गए तिरंगा यात्रा में वो तिरेंगे से अपने चेहरे का पसीना पोंछते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें पैदल चलते-चलते विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से अपना पसीना पोंछने लगे. बीजेपी विधायक की इस हरकत को विपक्ष ने तिरंगे का अपमान बताकर उनसे माफी की मांग कर रही है.
HIGHLIGHTS
VIDEO: तिरंगे से बालमुकुंद आचार्य ने पोंछा पसीना!
भड़की कांग्रेस, कार्रवाई की मांग
तिरंगा यात्रा में ही कर दिया तिरंगे का अपमान
[…] के नारों और आतिशबाजी के बीच आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर ‘सांसद खेल […]