पीएम को धन्यवाद, देश की सेना उनके चरणों में नतमस्तक है, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादास्पद बयान

By: PalPal India News
May 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का शुक्रवार को जबलपुर प्रवास के दौरान एक विवादास्पद बयान सामने आया है, जिसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। जगदीश देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।… और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।

डिप्टी सीएम जबलपुर के घंटाघर स्थित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मंच से वे पहलगाम हमले को लेकर सेना के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा, मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य उन्होंने देखा कि जो पर्यटक के रूप में गए थे, घूमने गए थे और वहां चुन-चुनकर के धर्म पूछ-पूछकर के और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था, पूरे देश के लोगों के दिमाग में। जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।

HIGHLIGHTS

  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादास्पद बयान
  • जबलपुर में कहा- पीएम को धन्यवाद, देश की सेना उनके चरणों में नतमस्तक है
  • मंत्री विजय शाह के बाद विवादों में घिरे डिप्टी सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *