2 शादियाँ टूटने पर तीसरी शादी की, 6 दिन बाद ही नई पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

By: PalPal India News
May 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिवाराणसी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ शख्स की दो शादियां टूट गईं तो उसने तीसरी शादी की और नई दुल्हन को शादी के 6 दिन बाद ही मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल यह मामला यूपी के वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव से आया है। यहां एक शख्स ने शादी के 6 दिन बाद ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शख्स ने लाठी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये आरोपी पति की तीसरी शादी थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है की आरोपी पति राजू पाल की उम्र 44 साल है और उसकी शादी 26 साल की आरती पाल से हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद में राजू को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। ये राजू की तीसरी शादी थी। इससे पहले उसकी दो शादियां टूट चुकी हैं। आरोपी पति राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’

पुलिस के मुताबिक, ‘आरती और राजू की शादी नौ मई को हुई थी। यह राजू की तीसरी शादी थी। उसकी दो शादियां पहले ही टूट चुकी हैं।’ राजू का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका नई पत्नी से विवाद होने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *