अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को घातक प्रोस्टेट कैंसर

By: PalPal India News
May 19, 2025

वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को घातक कैंसर बीमारी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता लगा है। जो बाइडेन के कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि की है। बाइडेन के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा है कि प्रोस्टेट कैंसर जो बाइडेन के शरीर की हड्डी तक फैल चुका है। पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार डॉक्टरों के साथ इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।जो बाइडेन के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोस्टेट नोड्यूल पाए जाने के बाद बीते हफ्ते डॉक्टरों ने जो बाइडेन को देखा था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला है।

जांच में पता लगा है कि जिसमें कैंसर की कोशिकाएं जो बाइडेन के शरीर की हड्डी तक फैल गई थीं। बाइडेन के कार्यालय ने बताया कि ये बीमारी का अधिक आक्रामक रूप है। हालांकि, कैंसर हार्मोन-संवेदनशील लग रहा है। इसे मैनेज किया जा सकता है।आपको बता दें कि प्रोस्टेट कैंसर को च्ग्लीसन स्कोरज् में मापा जाता है। इसे 1 से 10 के पैमाने पर रखा जाता है। ग्लीसन स्कोर इस बात को मापता है कि कैंसरग्रस्त कोशिकाएँ सामान्य कोशिकाओं की तुलना में कैसी दिखती हैं। जो बाइडेन का स्कोर 9 मिला है जो कि कैंसर के सबसे आक्रामक रूप में है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र 82 वर्ष है। इससे पहले भी राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता जताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *