नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना ने पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश मिसाइल के इस्तेमाल से पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया था। 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (छ्वह्रष्ट) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और क्कह्र्य में 9 आतंकवादी स्थलों पर भारत के हमलों के जवाब में 7-8 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों से अमृतसर में गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की थी गई थी।
मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि भारतीय सेना हमले को रोकने के लिए पहले से पूरी तरह से तैयार थे, गोल्डन टेंपल पर हमला होने की आशंका थी। हमारी बहादुर और सतर्क सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्वर्ण मंदिर पर निशाना लगाकर साधे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इस तरह पवित्र स्वर्ण मंदिर पर एक खरोंच भी नहीं आने दी गई। भारतीय सेना ने आज एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल समेत एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया।/आतंकियों के दो सहयोगी शोपियां से गिरफ्तार, संदिग्ध गतिविधियों में दिखे शामिल