भोजपुरी सिनेमा की हॉट और ग्लैमरस अदाकारा नम्रता मल्ला एक बार फिर अपने बोल्ड लुक्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस से सुर्खियों में हैं। टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ उनका नया गाना ‘थर्मामीटर’ दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचा रहा है। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने ने 55 लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने में नम्रता का रेड और गोल्डन आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अवतार और धमाकेदार डांस मूव्स फैंस को बेहद लुभा रहे हैं। बैकग्राउंड डांसर्स के साथ उनकी केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी शानदार बना देती है। उनके एक्सप्रेशंस और एनर्जी देखकर दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं।
गाने को आवाज़ दी है मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने, जिनकी सिंगिंग पहले भी कई हिट गानों को हिट बना चुकी है। ‘थर्मामीटर’ एक फुल-ऑन पार्टी नंबर है, जो खासतौर पर युवा दर्शकों को खूब भा रहा है।
गाने की शूटिंग हाई-एंड सेट पर की गई है, और इसकी सिनेमैटोग्राफी व डांस कोरियोग्राफी भी काफी आकर्षक है। नम्रता मल्ला इससे पहले भी अपने हॉट वीडियो और फोटोशूट्स को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन ‘थर्मामीटर’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ ग्लैमर क्वीन ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस क्वीन भी हैं।