महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पुणे में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित

By: PalPal India News
May 20, 2025

मुंबई. महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। मुंबई के बाद अब पुणे में भी पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इससे पहले मुंबई में कुल 56 सक्रिय मरीज थे, और अब पुणे में 87 साल की एक बुजुर्ग महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

मई में मामलों में मामूली बढ़त- मराठी न्यूज चैनल ‘झी 24 तास’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक 87 कोरोना मरीज महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इनमें से 31 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 56 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन 56 सक्रिय मामलों में 1 मरीज पुणे में और शेष मुंबई में हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें, खासकर बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *