वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब Capital Jewish Museum के बाहर एक व्यक्ति ने इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब म्यूजियम में यहूदी समुदाय से जुड़ा एक विशेष कार्यक्रम चल रहा था। हमलावर ने गोली चलाने से पहले “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
इस पूरी वारदात का वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें आरोपी को घटना स्थल पर नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया।