सुष्मिता सेन ने ब्लैक साड़ी में शेयर की दिलकश तस्वीरें

By: PalPal India News
May 23, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले रंग की स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता का आत्मविश्वास और चार्म देखते ही बनता है।

सुष्मिता ने ब्लैक कलर की रफल बॉर्डर वाली फ्लोई साड़ी पहनकर फोटोज शेयर कीं और इसके साथ लिखा, “मैं अंधेरे से डरती नहीं। मुझे हमेशा से काले रंग से प्यार रहा है। मैं इसे एक कवच की तरह मानती हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार… और मेरी प्यारी टीम का भी धन्यवाद!”

ब्लैक साड़ी में उनका ग्लैमरस अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुष्मिता हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी आत्मविश्वास और गरिमा से भरी नजर आ रही हैं। इसी के साथ सुष्मिता सेन ने 21 मई को अपनी ऐतिहासिक मिस यूनिवर्स जीत के 31 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उस ऐतिहासिक लम्हे की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कीं, जब उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 1994 में भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *