भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नेहा मलिक ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना डेब्यू किया और अपने शानदार लुक से रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फेस्टिवल की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लाल रंग के बीडेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
नेहा ने अपने रेड कार्पेट लुक को ट्रांसपेरेंट ग्लव्स और सिंपल स्टोन नेकपीस के साथ स्टाइल किया, जो उनके लुक में निखार ला रहा था। तस्वीरों में वह नमस्ते करती हुई और हार्ट इमोजी बनाते हुए नजर आईं, जिससे उन्होंने वहां मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।
इन तस्वीरों के साथ नेहा ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा:
“कभी सिर्फ एक सपना… अब एक पल जिसे मैं जी रही हूं। एक छोटे शहर की लड़की, जिसका कोई गॉडफादर नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं। सिर्फ सपने थे, जो विश्वास, मेहनत और उन आंसुओं से बुने थे जिन्हें किसी ने नहीं देखा।”
नेहा ने आगे लिखा:
“मैं रेड कार्पेट देखकर बड़ी नहीं हुई थी। मैं यह सोचकर बड़ी हुई कि एक दिन मैं उस पर चलूंगी। और आज… मैं उस पर चली। यह सिर्फ ग्लैमर नहीं, यह मेरे सफर की कहानी है।”
अपने संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने लिखा:
“जब मेरी मां और परिवार के अलावा कोई मुझ पर विश्वास नहीं करता था, जब पूरी दुनिया कहती थी कि छोड़ दो, तब भी मैंने हार नहीं मानी। शायद एक दिन… आज बन जाए।”
नेहा ने यह संदेश भी दिया:
“हर उस लड़की के लिए जो कभी अनदेखी महसूस करती है – चलते रहो। तुम्हारे सपने तुम्हारी आवाज़ सुन रहे हैं। और मुझमें जो छोटी लड़की है… उसने यह कर दिखाया।”