छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न: बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल गिरफ्तार

By: PalPal India News
May 24, 2025

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज (Bilaspur Government Hydro Engineering College) के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कदम उस वीडियो के वायरल होने के बाद उठाया गया है, जिसमें वह एक महिला छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार (Sexual Harassment of Female Student) करते नजर आ रहे हैं.

छात्रा ने मार्च 2024 में यह घटना पुलिस को बताई थी. बताया गया है कि तब छात्रा बीमार थी और प्रिंसिपल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे. वहीं अस्पताल में ही प्रिंसिपल ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. यह सब उस समय दूसरी महिला छात्राओं ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिससे कॉलेज में भारी गुस्सा फैल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *