बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

By: PalPal India News
May 24, 2025

मुंबई: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 23 मई की रात निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों और सहयोगियों ने की है।

मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से की थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इस फिल्म से ही सुष्मिता सेन ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मुकुल देव ने इसके बाद सरफरोश, सन ऑफ सरदार, आर… राजकुमार, और जय हो जैसी कई हिट फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।

फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। वे फियर फैक्टर इंडिया के पहले सीजन के होस्ट रहे, और गृहवाली ऊपरवाली तथा क. स्ट्रीट पाली हिल जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया।

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता हरि देव, दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और उनका निधन वर्ष 2019 में 91 वर्ष की उम्र में हुआ था। मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव भी एक चर्चित अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से विलेन की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *