बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे काले रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं। इस लुक में वह न सिर्फ बेहद आकर्षक लग रही हैं, बल्कि आत्मविश्वास से भी भरपूर दिखाई देती हैं।
सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज़ को साझा करते हुए लिखा,
“मैं अंधेरे से डरती नहीं। ब्लैक मेरा पसंदीदा रंग है। मैं इसे एक कवच की तरह पहनती हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार। मेरी शानदार टीम को भी दिल से धन्यवाद!”
इन तस्वीरों में उन्होंने एक हल्के और फ्लोई फैब्रिक वाली ब्लैक साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत रफल डिज़ाइन है। यह स्टाइल उन्हें एक एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक दे रहा है। इस शानदार फोटोशूट के कुछ ही दिन पहले, 21 मई को, सुष्मिता सेन ने अपनी मिस यूनिवर्स जीत की 31वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने 1994 में मिली ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कुछ दुर्लभ तस्वीरें शेयर कीं।