बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे थाईलैंड के मशहूर खाओ लाख बीच पर पिंक बैकलेस ड्रेस में रेत पर वॉक करती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में सोफी ने बिना किसी फिल्टर के नेचुरल सनसेट लाइट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Serving sunset & smolder” और साथ में #nofilterneeded और #goldenhour जैसे हैशटैग्स जोड़े हैं। उनका ये नेचुरल और सिज़लिंग अंदाज़ फैन्स को खूब भा रहा है।
पिंक ड्रेस में सोफी का कर्वी फिगर, कॉन्फिडेंस और कैमरे के लिए उनके सधे हुए पोज़ इस फोटोशूट को बेहद फिल्मी लुक दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बारिश कर रहे हैं।