लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर, हाशिम बाबा के साथ मिलकर करता था अपराध

By: PalPal India News
May 29, 2025

हापुड़। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार देर रात एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मारा गया अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था, जिसकी पहचान नवीन कुमार (पुत्र सेवाराम, निवासी लोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है नवीन पर दिल्ली में मकोका, हत्या और अपहरण सहित करीब 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका के मामलों में फरार चल रहा था

पुलिस का कहना है कि नवीन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका था। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें उसे काफी समय से ट्रेस कर रही थीं

बुधवार रात जब पुलिस को बदमाश की लोकेशन हापुड़ के आनंद विहार आवासीय कॉलोनी में मिली, तो उसे घेर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *